
रायपुर. फर्जी जाती मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के परिवार की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बिलासपुर के मारवाही सदन में मंगलवार की सुबह पुलिस ने अजीत जोगी के बेटे और पूर्व विधायक अमित जोगी को गिरफ्तार कर लिया है। अमित जोगी (Amit Jogi) के खिलाफ धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
अमित जोगी के खिलाफ पेंड्रा थाने में धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर स्थित मारवाही सदन से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यहां से अमित जोगी को गौरेला ले जाया जाएगा। इसके बाद मंगलवार को ही न्यायालय में उनकी पेशी की जाएगी।
गौरतलब है कि मारवाही के भाजपा नेता और समीरा पैकरा और मारवाही के आदिवासियों ने गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अमित जोगी पर 420 के तहत धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया था। थाने में हुई शिकायत के मुताबिक जोगी ने शपथपत्र में जन्म स्थान की गलत जानकारी दी थी। इस पर गौरेला थाने में अमित जोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
पूर्व विधायक अमित जोगी की गिरफ्तारी के बाद जोगी समर्थकों और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..
LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें