बिलासपुर। जनता कांग्रेस के नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी (amit jogi chhattisgarh) को गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें कि पूर्व विधायक अमित जोगी के खिलाफ पेंड्रा थाने में 420 के मामले में अपराध दर्ज है। (amit jogi arrest) सोमवार को मरवाही से भाजपा नेत्री समीरा पैंकरा के साथ सैकड़ों आदिवासी लोगों ने बिलासपुर एसपी आफिस का घेराव किया था और अमित जोगी की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसे बाद पुलिस अमित जोगी को गिरफ़्तार करने बिलासपुर स्थित मरवाही सदन पहुँची, जहाँ से उन्हे हिरासत में ले लिया गया है।