Budget 2026: सरकार का ध्यान अब महानगरों से हटकर टियर-2 और टियर-3 शहरों की ओर केंद्रित हुआ है। बजट में हुई घोषणाओं से रायपुर समेत कई जिलों को बड़ा लाभ होगा…
Budget 2026: केंद्रीय बजट में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पूंजीगत खर्च में ऐतिहासिक बढ़ोतरी करते हुए इसे 12.2 लाख करोड़ रुपए करने का ऐलान किया है। सरकार का ध्यान अब महानगरों से हटकर टियर-2 और टियर-3 शहरों की ओर केंद्रित हुआ है। इन कस्बों में बुनियादी ढांचे की मजबूती और पेशेवर संस्थानों को दी जाने सहायता से एक 'कॉरपोरेट मित्र' वातावरण तैयार होगा। अब इन छोटे शहरों में व्यापार सुगम होगा।
साथ ही, 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास पर निरंतर जोर रहने से आवासीय संपत्तियों के मूल्य और मांग दोनों में सकारात्मक वृद्धि देखने को मिलेगी। बजट में छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए प्रावधान रखने से छत्तीसगढ़ के पांच लाख से आबादी वाले कुछ शहर में केंद्र से बजट मिलेगा। इसमें रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा, बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़, जगदलपुर, भिलाई, राजानांदगांव सहित अन्य छोटे शहर शामिल होंगे।
पांच लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास कार्य होने से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा दीगर शहरों और राज्यों में शिक्षा, रोजगार के लिए रुख करने वाले युवाओं को उनके पास के ही शहरों में शिक्षा और राेजगार उपलब्ध होगा।