रायपुर

Budget 2026: बजट पर छत्तीसगढ़ के नेताओं की राय: स्वास्थ्य मंत्री बोले- चिकित्सा क्षेत्र में ऐतिहासिक फैसले, जानिए किसने क्या कहा

Budget 2026 Reactions: संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद छत्तीसगढ़ में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

3 min read
Feb 01, 2026
बजट (PC: AI)

Budget 2026: संसद में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद छत्तीसगढ़ में नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।केंद्रीय बजट 2026 को चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक बताते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह बजट देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत, आधुनिक और सर्वसुलभ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लिए गए दूरदर्शी निर्णयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रति आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बजट में औषधि प्रशिक्षण शालाओं की स्थापना का निर्णय दवा निर्माण और गुणवत्ता सुधार में अहम भूमिका निभाएगा। आयुष सेक्टर को सशक्त करते हुए तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिलेगी। कोविड-19 के बाद आयुर्वेद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए आयुर्वेद उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

Budget 2026: बजट में युवाओं के लिए लाखों नौकरियां! CM साय ने कहा- पर्यटन, स्टार्टअप और MSME से चमकेगा छत्तीसगढ़… गिनाए फायदे

केयर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर

बजट में केयर इकोसिस्टम को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से राज्यों को सहयोग देकर देश में पांच रीजनल मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित करने की योजना प्रस्तावित की गई है। इससे न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा, बल्कि रोजगार और निवेश के नए अवसर भी सृजित होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं को अपग्रेड किया जाएगा तथा बायोफार्मा सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये के निवेश का प्रावधान किया गया है। बायोफार्मा मैन्युफैक्चरिंग हब विकसित करने पर भी विशेष जोर रहेगा, जिससे गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती होंगी और देश आत्मनिर्भर बनेगा।

बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने का निर्णय

बजट में जिला अस्पतालों की क्षमता बढ़ाने और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का निर्णय लिया गया है। सभी जिलों में आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेंटर खोले जाएंगे, वहीं मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी सरकार का विशेष फोकस रहेगा। इससे आम जनता को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। पशु-चिकित्सा क्षेत्र को भी बजट में नई मजबूती दी गई है। इस क्षेत्र में पेशेवरों की संख्या बढ़ाने और निजी क्षेत्र में पशु चिकित्सा को प्रोत्साहन देने के लिए पूंजी सब्सिडी सहायता योजना लाई जाएगी।

7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट के तहत कैंसर की 17 दवाएं, शुगर की दवाएं, गंभीर रोगों की दवाइयां तथा 7 दुर्लभ बीमारियों की दवाएं सस्ती की गई हैं, जिससे मरीजों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। जायसवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट 2026 स्वास्थ्य सेवाओं को जनहितैषी, सुलभ और विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका लाभ छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता को मिलेगा।

इस बजट में बढ़ा कैपेक्स : विस अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने केंद्रीय मंत्री निर्माला सीतारमण द्वारा 9वीं बार बजट पेश करने को ऐतिहासिक अवसर बताया। रविवार को देश में दूसरी बार बजट पेश हुआ। पहली बार 1999 में एनडीए सरकार में मंत्री यशवंत सिन्हां ने बजट किया था, जिसके बाद आज दूसरी बार ऐसा अवसर आया। पीएम मोदी के विजन 2047 की दिशा और भारत के लोगों के विकास की दृष्टि से यह दूर्शी बजट है। अधोसंरचना और विकास के संबंध में देश के लिए बड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। बजट के प्रमुख तीन बिंदुओ पर फोक्स रहा। इस बजट में कैपेक्स 11 लाख करोड़ से बढ़कर 12 लाख करोड़ हुआ। केंद्रीय बजट से छत्तीसगढ़ को मजबूती मिलेगी।

धरमलाल कौशिश का रिएक्शन

केंद्रीय बजट पर पूर्व विस अध्यक्ष व भाजपा वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिश ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विकसित भारत 2047 की तैयारी के अनुरूप के बजट प्रस्तुत हुआ है। बजट में युवा किसान महिला श्रमिक सभी का ध्यान रखा गया। इस बजट से भारत के विकास में क्रांतिकारी परिवर्तन आएगा। आने वाले समय में लोगों के जीवन पर व्यापक असर पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Budget 2026: विदेश में पढ़ाई, इलाज और यात्रा होगी सस्ती… CG के लोगों को मिली बड़ी राहत, जानें क्या है खास

Published on:
01 Feb 2026 04:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर