रायपुर

नकटी गांव में 80 घरों पर चला बुलडोजर, MLA अनुज शर्मा बोले- प्रभावित लोगों को मिलेगा आवास

Raipur Bulldozer Action: नकटी गांव के दो वार्डों में आज जिला प्रशासन की टीम ने भारी विरोध प्रदर्शन के बीच बेदखल कार्रवाई की। नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद यह कार्रवाई हुई..
2 min read
Jun 29, 2026
Raipur Bulldozer Action
नकटी गांव में 80 घरों पर चला बुलडोजर ( Photo - Patrika )

Raipur News: रायपुर जिले के माना इलाके के ग्राम नकटी के दो वार्ड को उजाड़ने की कार्रवाई जारी है। देर रात से ही जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थी, वहीं आज सुबह जेसीबी के पहुंचने के बाद बेदखल की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान टीम को लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से हुई झड़प में कई लोगों को चोट आई है। इधर प्रशासन की टीम प्रभावित ग्रामीणों को समझाने और पुनर्वास की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जुटी हुई है।

Raipur Bulldozer Action: विधायक अनुज शर्मा बोले- जमीन पर था अवैधा कब्जा

अधिकारियों के अनुसार, प्रभावित 75 परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें सेक्टर-30, नया रायपुर स्थित ईडब्ल्यूएस (EWS) आवासों में बसाने की तैयारी की जा रही है। इस मामले पर विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि संबंधित जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था। मेरी सरपंच से बात हुई है, मैंने उन्हें चित आश्वाशन दिया है। उन्होंने आगे कहा कि, सरकार प्रभावित लोगों की चिंता कर रही है और उनके पुनर्वास एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। मेरी लोगों से अपील है कि, शांति- व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।

बनाया जाएगा विधायक कॉलोनी

नकटी गांव के 16 और 17 वार्डों से अतिक्रमण हटाने के बाद सरकार यहां विधायक कॉलोनी बनाएगा। प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। बताया कि लोगों ने अवैध कब्जा किया था। वहीं बेदखल की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों के लिए अस्थायी और स्थायी दोनों तरह की आवासीय व्यवस्था की जा रही है। मकानों के आवंटन की प्रक्रिया भी तेज़ी से जारी है, ताकि विस्थापित परिवारों को जल्द राहत मिल सके।

गांव में एंट्री बैन, हुई झड़प

बेदखल कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति से निपटने के लिए देर रात से 1000 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किए गए थे। वहीं आज जेसीबी के पहुंचने के बाद लोगों का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की बीच झड़प की स्थिति निर्मित हो गई। भड़के कुछ लोगों ने बुलडोजर और एम्बुलेंस पर पथराव किया। हालांकि पुलिस की टीम ने बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया। भारी विरोध को देखते हुए प्रशासन ने गांव में अगले दो दिनों तक लोगों की एंट्री बैन की है। इधर बुलडोजर कार्रवाई के तहत अब तक 80 से अधिक मकानों को तोड़ा जा चुका है। मौके पर 20 से 25 जेसीबी मशीनें कार्रवाई में लगी हुई हैं।

Published on:
29 Jun 2026 01:57 pm