रायपुर

Dhamtari News: मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, डॉ. प्रेम साई महाराज से लिया आशीर्वाद, प्रदेश के खुशहाली की कामना

Chhattisgarh News: मां मातंगी दिव्य धाम में छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पूजा-अर्चना की। उन्होंने डॉ. प्रेम साई महाराज से आशीर्वाद लेकर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2026, 4:42 PM IST
Dr Prem Sai Maharaj
मां मातंगी दिव्य धाम पहुंचे कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप (Photo Patrika)

Dr Prem Sai Maharaj: धमतरी जिले के जी जाम गांव स्थित पवित्र मां मातंगी दिव्य धाम में आज छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप का आगमन हुआ इस अवसर पर उन्होंने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Maa Matangi Divya Dham: मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत

धाम आगमन पर पूज्य पीठाधीश्वर परम श्रद्धेय डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया इस दौरान धर्म, संस्कृति, समाज सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा भी हुई। मंत्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

दिव्य दरबार में की पूजा-अर्चना

धाम पहुंचने पर मंत्री कश्यप ने मां मातंगी, मां छिन्नमस्ता एवं मां बगलामुखी के दिव्य दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थल समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करते हैं।

धाम परिवार के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति

डॉ. प्रेम साई महाराज ने मंत्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करता है। इस अवसर पर नारायणपुर के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अभिषेक बेनर्जी भी उपस्थित रहे। धाम में आयोजित इस आध्यात्मिक एवं सौहार्दपूर्ण कार्यक्रम में श्रद्धालुओं एवं धाम परिवार के सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना

मंत्री कश्यप ने धाम में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आध्यात्मिक केंद्र भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने के लिए ऐसे स्थलों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर डॉ. प्रेम साई महाराज ने भी मंत्री कश्यप के उज्ज्वल भविष्य, सफल जनसेवा और प्रदेश की निरंतर प्रगति के लिए मां भगवती से मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का आध्यात्मिक स्थलों से जुड़ाव समाज में लोककल्याण और सकारात्मक सोच को और अधिक सुदृढ़ करता है।

Updated on:
20 Jun 2026, 4:42 PM IST
Published on: