रायपुर

Cabinet Minister Oath : OP भैया के नारे से गूंज उठा राजभवन… पूर्व IAS ओपी चौधरी ने ली मंत्री पद की ली शपथ

Cabinet Minister Name List : छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के चुने सभी घोषित नामों ने मंत्री पद की शपथ ले ही है। बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया।

less than 1 minute read
Dec 22, 2023

Cabinet Minister OP Chaudhary : बृजमोहन अग्रवाल समेत 9 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान जब विधयक ओपी चौधरी शपथ लेने पहुंचे तो राजभवन में ओपी भैया.. ओपी भैया के नारे गूंज उठे। ओपी चौधरी रायगढ़ से विधायक है। बता दें कि, विधानसभा चुनाव के परिणाम में बृजमोहन अग्रवाल के बाद सबसे ज्यादा बहुमत दर्ज करने वाले ओपी चौधरी है।

2018 में खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था के विधानसभा चुनाव

OP Chaudhary : 22 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बनने वाले ओपी चौधरी के पिता दीनानाथ चौधरी टीचर थे. जब ओपी महज दूसरी कक्षा में थे, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पैतृक गांव में पूरी की। इसके बाद भिलाई से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की और सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए. चौधरी ने पहले ही प्रयास में यूपीएससी क्लियर किया और रायपुर के कलेक्टर भी रहे. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने खरसिया सीट से चुनाव लड़ा था, मगर भारी अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।

Updated on:
22 Dec 2023 12:52 pm
Published on:
22 Dec 2023 12:50 pm
Also Read
View All