रायपुर

Raipur Road accident: कार ने बाइक को मारी टक्कर, 3 माह की बेटी और मां की दर्दनाक मौत

Raipur road accident: एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारा और फरार हो गई। घटना में विजेता की मौके पर ही मौत हो गई थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Jul 2024, 11:44 AM IST
raipur road accident

Raipur Road accident: रायपुर से लगे धरसींवा इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने मां और बेटी की जान ले ली। कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार महिला और उसकी तीन माह की बेटी की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल है।

Raipur Road accident: बेमेतरा की ओर जा रहे थे परिवार

CG Road accident: पुलिस के मुताबिक तरपोंगी के पास 9 जुलाई को तिलक राम अपनी पत्नी विजेता और 3 माह की बेटी के साथ बेमेतरा की ओर जा रहे थे। एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारा और फरार हो गई। घटना में विजेता की मौके पर ही मौत हो गई थी।

Raipur Road accident: तिलक और उसकी तीन माह की बेटी बुरी तरह घायल हो गई थी। बुधवार को बच्ची की भी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Updated on:
12 Jul 2024, 11:44 AM IST
Published on: