खैरताल अमरईया के पास जहां ये घटना हुई है, वह बलौदाबाजार और भाटापारा ग्रामीण पुलिस का सरहदी इलाका है। वैसे तो ये क्षेत्र भाटापारा ग्रामीण थाने में आता है, लेकिन बलौदाबाजार पुलिस ने सूचना पाते ही तत्काल अपने यहां से भी टीम रवाना की, ताकि घायलों को फौरी मदद उपलब्ध कराई जा सके। बता दें कि हाइवा पत्थरों के डस्ट से भरा था। संभवत: इसे गड्ढ़े पाटने या ऐसे ही किसी दूसरे काम के लिए ले जाया जा रहा था। घटना में हाइवा में सवार एक व्यक्ति का पैर टूटने की बात भी सामने आई है।