रायपुर

नकाबपोशों ने ड्राइवर के मुंह पर चिपकाया टेप, फिर बनाया बंधक और ले उड़े हाइवा

राजधानी के कोलहान नाला के पास कुछ लोग एक ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी कार लेकर फरार हो गए है ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Apr 2018, 12:40 PM IST
Feature image

रायपुर . राजधानी के कोलहान नाला के पास कुछ लोग एक ड्राइवर को बंधक बनाकर उसकी कार लेकर फरार हो गए है । सामने गाड़ी होने के कारण ड्राइवर नाले के पास खड़ा था, तभी यह घटना हुई । जब लोगों ने ड्राइवर को देखा तब पुलिस को सुचना दी गई । जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर लूटेरों की तलाश कर रही है ।

ड्राइवर ने बताया कि कोल्हान नाला काफी पतला है । सामने से कार आने की वजह से वह गाड़ी रोककर खड़ा था । तभी अचानक पीछेे के टेम्पो ट्रैक्स वाहन से पांच लोग उतरे ।

काफी देर से बंधे रहने के कारण ड्राइवर की स्तिथी खराब हो गई थी । उसे तुरंत अस्पताल पहुचांया गया ।

फिलहाल पुलिस ने धारा 395 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है । साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है । जिससे लुटेरों की पहचान हो सके ।

ट्रक सहित आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस शहर के सभी चौक चौराहों से गुजरने वाली गाडि़यों की अच्छी तरह से जांच कर रही है । कोई भी गाडि़यां बिना चेकिंग के नही जा रही है ।

Published on: