महू-इंदौर के बीच अतिरिक्त डेमू ट्रेन चलाने की मांग पूरी हो गई है। दरअसल महू से इंदौर के लिए सुबह ९ बजे के बाद दोपहर २ बजे ट्रेन थी, जिससे महू के यात्रियों को मजबूरी में बस से इंदौर आना पड़ता था। नई ट्रेन शुरू होने से सबसे ज्यादा उन यात्रियों को फायदा मिल रहा है, जिन्हें इंदौर से चलने वाली मालवा और पेंचवेली फास्ट पैसेंजर से यात्रा करना है।रतलाम मंडल ने तीन दिन पहले ही महू से सुबह १०.४५ बजे इंदौर के लिए अतिरिक्त डेमू ट्रेन शुरू की है। इस ट्रेन से यात्री इंदौर आकर १२.२५ बजे मालवा एक्सप्रेस और दोपहर १ बजे छिंदवाड़ा जाने वाली पेंचवेली फास्ट पैसेंजर पकड़ सकते हैं। इसके अलावा डेली अपडाउनर्स को भी विकल्प के तौर पर ट्रेन मिल गई है।