
रायपुर। Chhattisgarh News: प्रदेश में निगरानी दलों की सघन जांच के दौरान अवैध धनराशि तथा वस्तुओं की बरामदगी का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार तक यह आंकड़ा 5 करोड़ 57 लाख रुपए से अधिक हो गया है। निगरानी दल, धन और वस्तुओं के अवैध परिवहन तथा संग्रहण पर कड़ी नजर रख रहा है। निगरानी के दौरान अब तक 11 हजार 851 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 37 लाख 57 हजार 549 रुपए है।
साथ ही 1838 किलोग्राम अन्य नशीली वस्तुएं भी बरामद की गई है। इनकी कीमत लगभग 62 लाख रुपए है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध रूप से अन्य सामग्रियां जब्त की हैं। इनकी कीमत 2 करोड़ 3 लाख 563 रूपए है। इसके अतिरिक्त 1 करोड़ 70 लाख रुपए कीमत के 63 किलोग्राम से अधिक कीमती आभूषण तथा रत्न भी तलाशी के दौरान जब्त किया गया है।