रायपुर

CASH CRUNCH: बैंको ने एटीएम में डाले 25 करोड़ रूपए, लेकिन वो भी हुए एक दिन में ही खत्म

लोगों को लगातार कैश नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण लोग परेशान है।

2 min read
Apr 19, 2018

रायपुर . एटीएम में नकदी की किल्लत के बाद बुधवार को सुबह बैंक प्रबंधन ने करेंसी चेस्ट से लगभग 25 करोड़ की राशि फीडिंग की। शाम तक यह राशि भी ज्यादातर एटीएम से खाली हो गई। कई एटीएम से 2000 रुपए के नोट भी निकले, जिसकी समस्या लंबे समय से बरकरार थी।

इधर बैंक अधिकारियों ने दावा किया है कि एटीएम में नकदी की आपूर्ति एक से दो दिन में सामान्य होने लगेगी। बैंकों के पास पर्याप्त नकदी की व्यवस्था है। एटीएम में रोजाना की तरह राशि फीड की जा रही है। शादियों के सीजन होने की वजह से वर्तमान में डिमांड बढ़ी है।

कैश की किल्लत की बीच राजधानी में 10 रुपए का नया नोट भी बाजार में आ चुका है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि 10 रुपए के नए नोट को आरबीआइ ने मंजूरी प्रदान कर दी है। आने वाले दिनों में अन्य बैंकों के जरिए भी यह नोट दिए जाएंगे। 10 और 200 रुपए के नोट फिलहाल एटीएम से प्राप्त नहीं होगा। इसके लिए एटीएम में कैसेट्स और डिनामनेशन नहीं है। 500 और 100 रुपए के नोट ही इन दिनों एटीएम से निकल रहे हैं। बैंकों में 50,10 और 20 रुपए के नोटों की आपूर्ति कम है। बाजारों में चिल्हर की समस्या इन दिनों कायम है।

पेट्रोल-पंप, बाजार, सराफा शो-रूम, ऑटोमोबाइल्स और अन्य क्षेत्रों में अब कैश के बजाय कैशलेस ट्रांजिक्शन में जबरदस्त वृद्धि हुई है। बीते तीन-चार दिनों के आंकड़ों पर गौर करें तो कैशलेस ट्रांजिक्शन में दो से लेकर तीन गुणा तक वृद्धि हुई है। लोगों के पास रुपए नहीं होने की वजह से ज्यादातर खरीददारी अब कैशलेस होने लगी है, लेकिन चिल्हर सेक्टर जैसे सब्जी, किराना, एफएमसीजी, फल आदि के लिए लोगों को अब भी नकदी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

ने कहा कि करेंसी चेस्ट के जरिए एटीएम में राशि डाली गई है। आने वाले दिनों में यह समस्या खत्म हो जाएगी। स्थिति सामान्य होने में एक से दो दिन लगेगा।

ये भी पढ़ें

बैंकों के कैश खत्म, लाख रुपए भी चाहिए तो मिलेंगे 10—10 के नोट
Published on:
19 Apr 2018 12:56 pm
Also Read
View All