इंदौर-भोपाल आरबीआई में भी नहीं
कैश को लेकर अग्रणी बैंकों में शामिल बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का तर्क है कि आरबीआई के पास ही बड़े नोट नहीं है। जब भी हम वरिष्ठ अफसरों को अवगत करवाते हैं तो वहां से जवाब आता है कि नोट नहीं है। आरबीआई के रीजन कार्यालय भोपाल, इंदौर में भी कैश की किल्त आ रही है। हाल ही में जिले के लिए करीब 60 करोड़ रुपए की मांग की गई थी, लेकिन उसमें भी बड़े नोट नहीं दिए गए। राष्ट्रीय स्तर पर दो हजार, पांच सौ के नोट की परेशानी बनी हुई है।