CBSE 10th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं कक्षा का सेशन-1 रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ के भिलाई की प्रेरणा गोस्वामी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
CBSE 10th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकते हैं। इस वर्ष लगभग 25 लाख छात्रों ने CBSE 10वीं सेशन-1 की परीक्षा में भाग लिया था, जिनका परिणाम अब घोषित कर दिया गया है।
इस बार सीबीएसई ने 12वीं के परिणाम से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया है। इसका मुख्य कारण यह है कि बोर्ड इस वर्ष से 10वीं की परीक्षा दो बार आयोजित कर रहा है। 10वीं की सेकंड परीक्षा मई महीने से शुरू होने वाली है।
छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित प्रदीप्ति नगर, बोरसी की रहने वाली प्रेरणा गोस्वामी ने CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वह डीपीएस रिसाली की मेधावी छात्रा हैं और हमेशा से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रही हैं।
प्रेरणा का कहना है कि उनकी सफलता के पीछे अनुशासित दिनचर्या, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने सुनियोजित अध्ययन योजना अपनाई और कठिन विषयों को धैर्यपूर्वक समझने पर विशेष ध्यान दिया। प्रेरणा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। वह नीट परीक्षा के माध्यम से एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश लेना चाहती हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन विद्यार्थियों को इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिली है, वे निराश न हों। जीवन में साहस और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ते रहें, सफलता अवश्य मिलेगी।
छात्र अपने क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन का उपयोग करके रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न चरणों का पालन करें—
सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की सेकंड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब 10वीं की परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है। जानकारी के अनुसार, सेकंड परीक्षा 15 मई से 1 जून तक आयोजित की जाएगी। पहले चरण में शामिल छात्र अधिकतम तीन विषयों में यह परीक्षा दे सकेंगे।
इस वर्ष CBSE 10वीं सेशन-1 परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इस बार 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग जारी किए जा रहे हैं।
CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट जारी नहीं करता है और न ही टॉपर्स की घोषणा की जाती है। बोर्ड सभी स्कूलों और संस्थानों को निर्देश देता है कि किसी भी छात्र को स्कूल या जिले का टॉपर घोषित न किया जाए।