रायपुर

छापेमारी के बाद स्टील कारोबारी ने स्वीकारी टैक्स चोरी की बात, जमा किए 70 लाख रुपए

कारोबारी द्वारा पिछले काफी समय से ओडिसा की बोगस कंपनियों के इनवाइस का उपयोग किया जा रहा था
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2018, 8:47 AM IST
GST
छापेमारी के बाद स्टील कारोबारी ने स्वीकारी टैक्स चोरी की बात, जमा किए 70 लाख रुपए

रायपुर. वस्तु एवं सेवाकर आसूचना महानिदेशालय की छापेमारी के बाद अमलीडीह के स्टील कारोबारी ने टैक्स चोरी करना स्वीकार कर लिया है। साथ ही शुक्रवार को उसने 70 लाख रुपए की जीएसटी जमा कर दिए। उसके दफ्तर में जांच पूरी करने के बाद टीम लौट गई है। तलाशी के दौरान कारोबारी के दफ्तर में मिले फर्जी दस्तावेजों को जब्त कर लिखित बयान भी दर्ज किया गया है।

सेंट्रल जीएसटी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कारोबारी द्वारा पिछले काफी समय से ओडिसा की बोगस कंपनियों के इनवाइस का उपयोग किया जा रहा था। इसमें बकायदा मालवाहक वाहन का नंबर से लेकर चालक के नाम तक का उल्लेख किया गया था। जबकि वाहन कभी छत्तीसगढ़ की सीमा पर बने टोलनाका को पार करके ओडिशा गए ही नहीं थे। यह खेल पिछले काफी समय से चल रहा था। बिना माल की खरीद-फोरख्त किए कारोबारी द्वारा कमीशन लिया जा रहा था।

घर को बनाया दफ्तर
टैक्स चोरी करने कारोबारी ने अपने घर के एक कमरे में दफ्तर खोल रखा था। लेकिन, फर्म का संचालन करने स्टाप तक की नियुक्ति नहीं की गई थी। करोड़ों रुपए का लेनदेन और माल की डिलवरी अकेले कारोबारी द्वारा की जाती थी। बताया जाता है कि जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम को पिछले दिनों समता कालोनी में स्टील कारोबारियों के तीन ठिकानों कारोबारी का सुराग मिला था।

Published on: