13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2 दिनों तक रद्द रहेंगी ये 3 ट्रेनें और ये 5 गाड़ियां चलेंगी देर से

बिलासपुर से रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बीच चलने वाली तीन लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 27 Oct 2018, 8:32 AM IST

train news

2 दिनों तक रद्द रहेंगी ये 3 ट्रेनें और ये 5 गाड़ियां चलेंगी देर से

रायपुर. छत्तीसगढ़ के दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मुख्य रेल लाइन बिलासपुर से रायपुर, दुर्ग और गोंदिया के बीच चलने वाली तीन लोकल ट्रेनों को रद्द कर दिया है और पांच गाडि़यों को रोककर चलाने का निर्णय लिया है।28 अक्टूबर को डाउन रेल लाइन पर मशीन से मरम्मत कार्य कराना तय किया है, इसका असर रेल परिचालन में दो दिन रहेगा।

इस दिन टाटानगर से छूटने वाली 58111 टाटानगर-इतवारी पैसेंजर को टाटानगर से 4 घंटा, गेवरारोड से छूटने वाली 18239 गेवरारोड. इतवारी एक्सप्रेस को गेवरारोड से 3 घंटा विलंब से रवाना की जाएगी।गाड़ी संख्या 18574 भगत की कोठी-विशाखापट्नम एक्सप्रेस को कटनी मुरवाडा एवं उसलापुर के बीच 28 अक्टूबर को 4 घंटा नियंत्रित की जाएगी तो रायपुर-दुर्ग मेमू 5 घंटे देरी से रवाना होगी।