रायपुर

CG 3rd Phase Voting 2024: चुनाव से ठीक पहले CM व जेपी नड्डा ने किया ट्वीट, वीडियो जारी कर कही यह बात

Lok Sabha Election 2024: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है।

2 min read
May 07, 2024

Phase 3 Polling: नई सरकार चुनने के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया है। साय ने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी से अपनी सहभागिता निभाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील करता हूँ।

CM साय ने की अपील

जेपी नड्डा का ट्वीट

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान

तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण में बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 67.56 प्रतिशत वोट पड़ें। वहीं दूसरे चरण में प्रदेश में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद लोकसभा सीट पर मतदान हुआ। तीनों सीटों में 76.24 प्रतिशत मतदान हुआ। अब तीसरे चरण के मतदान में 7 लोकसभा सीट रायपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा लोकसभा सीट में मतदान जारी है।

वोटर्स की संख्या

तीसरे चरण में 26 महिलाओं सहित कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन सीट पर कुल 1,39,01,285 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पात्र हैं, जिनमें 69,33,121 पुरुष, 69,67,544 महिलाएं और 620 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। बता दें कि रायपुर सीट पर सबसे अधिक 38, बिलासपुर में 37, कोरबा में 27, दुर्ग में 25, जांजगीर-चांपा में 18, रायगढ़ में 13 और सरगुजा में 10 उम्मीदवार हैं। वहीं 15,701 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
फैक्ट फाइल

> 202-कंपनियां सु्रक्षा में मौजूद- 1,39,01,285-कुल मतदाता

> 7 सीट-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़- 168-प्रत्याशी चुनावी मैदान पर

दिग्गजों के बीच मुकाबला

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है। बिलासपुर से कांग्रेस से देवेंद्र यादव तो बीजेपी से तोखन साहू को टिकट मिला है। कोरबा से बीजपी से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है। रायगढ़ से बीजेपी से राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह उम्मीद्वार है। जांजगीर-चांपा से बीजेपी से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया मैदान में उतरे है। दुर्ग से बीजेपी से विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। वहीं सातवें सीट पर बीजेपी से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।

Also Read
View All
बस्तर का तुलसीदास… 14 साल की तपस्या से जन्मी हल्बी रामायण, राष्ट्रपति मुर्मू के सामने प्रदर्शित होगी अनूठी विरासत

मुख्यमंत्री साय ने अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश

डीजीसीए द्वारा बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की स्वीकृति, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ‘बस्तर पंडुम-2026‘ का करेंगी शुभारंभ, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सहित मंत्रीमण्डल के सदस्य, सांसद भी होंगे शामिल*

CG Vidhansabha: हंगामेदार होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 6 दिन में 1100 से अधिक सवाल

अगली खबर