रायपुर

CG 3rd phase Voting 2024: रायपुर सीट पर वोटिंग शुरू… BJP के मंत्री तो कांग्रेस के पूर्व विधायक में सीधा मुकाबला

रायपुर लोकसभा सीट में बीजेपी-कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर है। एक तरफ भाजप के 8 बार रहे विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तो दूसरी और कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आमने-सामने है।
2 min read
May 07, 2024
raipur lok sabha seat raipur lok sabha seat polls raipur lok sabha seat voting live lok sabha election 2024 cg lok sabha election 2024

CG Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में आज तीसरे चरण में सात सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। वोट डालने लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 5 बजे से मतदान केंद्र के सामने वोटर्स कतार में लगकर मतदान केंद्र खुलने का इंतजार कर रहे है। बता दें कि, मतदान करने का समय सुबह 7 बजे से शुरू है। मतदान शांतिपूर्ण से हो इसके लिए सातों लोकसभा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात है। वहीं मतदान से पहले मतदाता कर्मियों ने ईवीएम की मॉक टेस्ट वोटिंग कर ली है।

रायपुर लोकसभा सीट में बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने

रायपुर लोकसभा सीट में बीजेपी-कांग्रेस में जबरदस्त टक्कर है। एक तरफ भाजप के 8 बार रहे विधायक और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल तो दूसरी और कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आमने-सामने है। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन 7 लोकसभा सीटों के लिए कुल 15 हजार 701 मतदान केंद्र हैं।

सात सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान में भाजपा- कांग्रेस आमने सामने है। रायपुर से भाजपा से 8 बार विधायक रहे बृजमोहन अग्रवाल तो कांग्रेस से विकास उपाध्याय मैदान में उतरे है। बिलासपुर से कांग्रेस से देवेंद्र यादव तो बीजेपी से तोखन साहू को टिकट मिला है। कोरबा से बीजपी से सरोज पांडेय तो कांग्रेस से ज्योत्सना महंत में सीधा मुकाबला है। रायगढ़ से बीजेपी से राधेश्याम राठिया तो कांग्रेस से डॉ. मेनका देवी सिंह उम्मीद्वार है। जांजगीर-चांपा से बीजेपी से कमलेश जांगड़े तो कांग्रेस से शिव कुमार डहरिया मैदान में उतरे है। दुर्ग से बीजेपी से विजय बघेल तो कांग्रेस से राजेंद्र साहू है। वहीं सातवें सीट पर बीजेपी से चिंतामणि महाराज तो कांग्रेस से शशि सिंह आमने- सामने है।

Updated on:
07 May 2024 07:14 am
Published on:
07 May 2024 07:14 am