रायपुर

CG BJP Poster War: कांग्रेस के इस टोटके पर छिड़ी जंग, बीजेपी ने कार्टून पोस्ट कर उड़ाया मजाक, लिखा – देश को लगा है कांग्रेस दोष!

CG BJP poster war: भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस के नेता कहते दिख रहे हैं ‘हमारे यहां मस्तिष्क दोष...इ
2 min read
• •
Updated: 19 May 2024, 8:11 AM IST
CG BJP poster war: Chhattisgarh BJP attacks Congress via social platform X

CG BJP Poster War: मध्य प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय में वास्तु दोष का ग्रहण अब छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर इस पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने वास्तु दोष पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। भाजपा के इस पोस्ट पर कांग्रेस नेताओं ने भी पलटवार करना शुरू कर दिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया पर एक कार्टून शेयर किया है, जिसमें कांग्रेस के नेता कहते दिख रहे हैं ‘हमारे यहां मस्तिष्क दोष...इस कार्टून से बीजेपी ने सीधे छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर हमला बोला है। वहीं पोस्ट के कैप्शन में लिखा है देश को लगा है कांग्रेस दोष!!!

कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी का पोस्टर वार: भाजपा के इस कार्टून वार पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा का पोस्टर स्तरहीन है। भाजपा मतिहीन का शिकार हो गई है। लोकसभा चुनाव में BJP बुरी तरह से पराजित होने वाली है इसलिए BJP का बौखलाना स्वाभाविक है। नक्सल मुठभेड़ पर हमने नहीं स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। कहा जा रहा है कि नक्सली बताकर ग्रामीणों को मारा जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। विपक्ष के नाते ग्रामीणों के इस विरोध पर साथ देना और आवाज बुलंद करना हमारा कर्तव्य है।

CG BJP Poster War: क्या है मामला

दरअसल, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने 16 मई को कांग्रेस दफ्तर की पूरी बिल्डिंग का निरीक्षण किया और वास्तु एक्सपर्ट की सलाह के बाद एक गेट को बंद कर दिया था (BJP's cartoon attack on Congress) और दूसरा गेट खोला गया। कांग्रेस के इस टोटके पर मध्यप्रदेश के बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था। बीजेपी छत्तीसगढ़ ने भी इस बीच कार्टून वार कर माहौल को और गरमा-गरम कर दिया है।

Updated on:
19 May 2024, 8:11 AM IST
Published on: