जैसे-जैसे प्रथम चरण का चुनाव नजदीक आ रहा है, भाजपा आक्रामक तेवर अपना रही है। पार्टी ने सोशल मीडिया को बड़ा हथियार बनाते हुए कांग्रेस पर चारों तरफ से प्रहार करना शुरू कर दिया है और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और घोटालों का कार्टून बनाकर जनता को सावधान करना शुरू कर दिया है। पार्टी ने अपने ताजे कार्टून में नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत के कार्टून स्वरुप को भ्रष्टाचार के कूड़े में दिखाया है। इसमें आम जनता को यह कहते हुए भी दर्शाया है कि कैसे कांग्रेसी नेता मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक और अनर्गल बयानबाजी कर रहे है।