8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

48 घंटे में जवानों ने जंगल में घुसकर 11 नक्सलियों को किया गिरफ्तार

11 Naxalites surrendered in Sukma: बीते दो दिनों में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो दिन के भीतर किस्टाराम थाना इलाके से एक 8 लाख रुपए का इनामी सीआरसी मेंबर सुखराम को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 11 Apr 2024, 11:01 AM IST

naxali.jpg

CG Naxal News: सुकमा में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत फोर्स की लगातार कार्रवाई का असर नक्सलियों पर पड़ने लगा है। बीते दो दिनों में 11 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। दो दिन के भीतर किस्टाराम थाना इलाके से एक 8 लाख रुपए का इनामी सीआरसी मेंबर सुखराम को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 2 लाख का इनामी कलमु देवे, एक लाख का इनामी सोड़ी आयता भी शामिल है।

यह भी पढ़े: CM बोले - कांग्रेस के जमाने में बहुत पैसा लीक होता था, अब जनता तक पूरा पहुंचता है

कलमु गंगी, कवासी लिंगा, मड़कम पोज्जा, मड़कम भीमा, रव्वा जोगा, वंजाम माड़ा सुकमा निवासी को गिरफ्त में लिया गया है। इन सभी को रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। चिंतलनार थाना क्षेत्र से 1 लाख का इनामी पोट्टम भीमा व हेमला भीमा को पकड़ा गया है। इनके पास से 1 पाइप बम व कार्डेक्स वायर बरामद किया गया है। 1 लाख के इनामी नागाराम, सोड़ी लखमा, पोड़ियाम पोज्जा एवं पोड़ियाम भीमा ने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया है।

यह भी पढ़े: कांग्रेस प्रत्याशी का जहरीला बयान, कहा - ’नरेंद्र मोदी मरेगा, लखमा जीतेगा’