
नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता (photo source- Patrika)
Naxalites Surrender: सुकमा जिला में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जिले में 15 नक्सलियों ने हथियार डालते हुए आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें ओडिशा स्टेट कमेटी का सदस्य सुदर्शन भी शामिल है, जिसे संगठन का अहम पदाधिकारी माना जाता था।
पुलिस के मुताबिक ये सभी उग्रवादी सरायपाली क्षेत्र के बलौदा जंगल में सक्रिय थे और लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में संलिप्त थे। लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया। सरेंडर के दौरान नक्सलियों ने अपने पास मौजूद हथियार भी सुरक्षाबलों को सौंप दिए।
Naxalites Surrender: कुल 14 ऑटोमैटिक और देशी हथियार जमा कराए गए, जिनमें रायफल सहित अन्य घातक हथियार शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये सभी कई वारदातों में शामिल रहे थे और सुरक्षा बलों के लिए चुनौती बने हुए थे। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आत्मसमर्पण करने वालों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता और सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन की शुरुआत कर सकें।
Published on:
01 Mar 2026 10:04 am
बड़ी खबरें
View Allसुकमा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
