रायपुर

CG Budget Session: 3 मार्च को पेश होगा बजट! खुलेगा सौगातों का पिटारा, नई योजनाओं को मिल सकती है मंजूरी…

CG Budget Session 2025: रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार विधानसभा में 3 मार्च को अपना दूसरा मुख्य बजट पेश करेगी।

2 min read
Feb 24, 2025

CG Budget Session: छत्तीसगढ़ के रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार विधानसभा में 3 मार्च को अपना दूसरा मुख्य बजट पेश करेगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को बताया कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे से अपने बजट भाषण की शुरुआत करेंगे। इसका दूरदर्शन और आकाशवाणी से सीधा प्रसारण होगा।

पिछली बार की तरह इस बजट में भी पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार के मुख्य बजट में युवा, महिला और किसानों पर फोकस रहेगा। इनसे केद्रिंत कई योजनाओं को सरकार शुरू कर सकती है। यही वजह है कि सरकार ने बजट तैयार करने से पहले सभी विभागों से इस संबंध में जानकारी मांगी थीं।

CG Budget Session: बजट में आठ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी

साय सरकार बनाने के बाद वित्त मंत्री चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का मुख्य बजट पेश किया। बजट के आकार में 22 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस बार बजट के आकार में आठ फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दरअसल, इस बार वित्त विभाग ने सभी विभागों से आठ फीसदी की वृद्धि के साथ प्रस्ताव मांगा था।

अभी बजट का कुल आकार 1 लाख 55 हजार 580 करोड़

राज्य सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 47 हजार 446 करोड़ का मुख्य बजट पेश किया था। इसके बाद विधानसभा के मानसून सत्र में 7 हजार 329 करोड़ रुपए का प्रथम अनुपूरक बजट पेश किया था। इसके अलावा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में 805 करोड़ 71 लाख 74 हजार 286 रुपए का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया था।

इस प्रकार वर्तमान में बजट का आकार 1 लाख 55 हजार 580 करोड़ रुपए हो गया है। अब बजट सत्र के दौरान तृतीय अनुपूरक बजट पेश होना है। इससे बजट के आकार में और बढ़ोतरी होगी।

विधानसभा सत्र की शुरुआत आज से

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत 24 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण के कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर 27 और 28 फरवरी को चर्चा होगी। 24 फरवरी को ही तृतीय अनुपूरक बजट सदन में पेश किया जाएगा। इस पर 25 फरवरी को चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि सदन में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा की हमारी सरकार का दूसरा बजट सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। इस बार के बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

ऐसा रहा है पिछले कुछ सालों का बजट

वर्ष- राशि (करोड़ों में)

2019-20 - 90910
2020-21 - 95650
2021-22 - 97106
2022-23 - 104000
2023-24 - 121500
2024-25 - 147466

Published on:
24 Feb 2025 07:53 am
Also Read
View All
CG News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने रचा आवास क्षेत्र में नया कीर्तिमान,एक वर्ष में 1022 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों का विक्रय

CG Tourism: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट पिकनिक स्पॉट, यहाँ बनेगी यादगार शुरुआत, देखें पूरी लिस्ट

कर्तव्य पथ पर दिखेगा जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश का पहला डिजिटल संग्रहालय, गणतंत्र दिवस के लिए छत्तीसगढ़ की झांकी का चयन

बड़ी नियुक्ति: छत्तीसगढ़ के IPS जितेंद्र शुक्ला बने NSG में ग्रुप कमांडर, गृह मंत्रालय ने तत्काल रिलीव करने भेजा पत्र

Road Accident: नवा रायपुर में दर्दनाक हादसा, जीजा-साले को बस ने रौंदा, परिजनों में पसरा मातम

अगली खबर