रायपुर

Nana Patekar: सीएम साय ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

छत्तीसगढ़ के सीएम साय ने कहा कि नाना पाटेकर ने कला एवं समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी...
less than 1 minute read
Nana Patekar

दिग्गज कलाकार नाना पाटेकर (Nana Patekar) के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। सीएम साय ने गुरुवार को रायपुर में कहा कि विख्यात अभिनेता नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं रहे। उनकी सादगी और उनका जो अभिनय करने का तरीका था, बहुत अच्छा लगता था।

मुख्यमंत्री साय ने पोस्ट कर कहा कि अपने अद्भुत अभिनय कौशल, सहज व्यक्तित्व और सामाजिक सरोकारों के माध्यम से उन्होंने कला एवं समाजसेवा, दोनों क्षेत्रों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनका निधन कला एवं सिनेमा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव हमारे बीच जीवित रहेंगी।

बता दें कि पद्मश्री से सम्मानित नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को कार्डियक अरेस्ट से गोवा स्थित उनके घर में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। महाराष्ट्र के पुणे के डोणजे गांव में नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।