रायपुर

CG Congress: युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और NSUI ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, बंगले का किया घेराव…पुलिस के साथ भिड़े

CG Congress: प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री निवास के घेराव का प्रयास किया।

2 min read
Jun 21, 2024

CG Congress:प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री निवास के घेराव का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने जमाकर नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं को रास्ते से हटाने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं को घसीट कर गिरफ्तार किया गया। इन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी भी है। कार्यकर्ता गृहमंत्री विजय शर्मा से इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से गांधी चौक स्थित कांग्रेस भवन में जुटने लगे थे। यहां से वे रैली की शक्ल में गृहमंत्री के निवास स्थान पर जाने के लिए निकले। पुलिस ने नगर निगम मुख्यालय के पास बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ताओं के जोश के आगे बैरिकेड्स नहीं टिक सका। इसके बाद पुलिस ने महिला थाना के पास कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक आंदोलन चलता रहा। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा की छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है।

CG Congress: गृहमंत्री से इस्तीफा की मांग कर उनके निवास घेरने पहुंचे थे। हमें पुलिस ने महिला थाना के पास रोक कर रोड में घसीटा एवं महिलाओं के साथ भी पुलिस द्वारा खींचातानी की गई और हमारे कार्यकर्ताओं को इसमें चोट भी आई है। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम ने कहा,प्रदेश में आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated on:
22 Jun 2024 07:10 am
Published on:
21 Jun 2024 11:45 am
Also Read
View All

अगली खबर