CG Politics: दरअसल, गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल सभी नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक ली। इसमें सांसदों से वन-टू-वन चर्चा कर चुनावी फीडबैक लिया। इसमें नवनिर्वाचित सांसद व मंत्री अग्रवाल भी पहुंचे थे। बैठक के बाद अग्रवाल जब बाहर निकले, तो मीडिया ने उनसे इस्तीफे की बात छेड़ दी। अग्रवाल के जवाब के बाद जब सवाल हुआ कि क्या आगे बड़ी जिम्मेदारी आपको मिलने जा रही है? इस पर अग्रवाल ने कहा, जनता ने बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। सांसद बना दिया है। अब विधायक और सांसद दोनों में से क्या रहना है, पार्टी जो निर्देश देगी वो करेंगे।