रायपुर

CG Congress: सचिन पायलट ने राज्य सरकार पर बोला हमला, कहा-छत्तीसगढ़ दिल्ली के इशारे में रही..

CG Congress: रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकली छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन बुधवार को सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई।
3 min read
• •
Updated: 3 Oct 2024, 10:53 AM IST
congress

CG Congress: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में निकली छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 6वें दिन बुधवार को सड्डू से निकलकर गांधी मैदान में विशाल आमसभा में तब्दील हुई। इस सभा में कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने एक मंच पर आकर एकजुटता का संदेश दिया। सभी में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, छत्तीसगढ़ में जो होता है, वो दिल्ली के इशारे से होता है।

CG Congress: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, यह न्याय यात्रा का विराम है। छत्तीसगढ़ के लोगों को जब तक न्याय नहीं मिलता है, तब तक यह यात्रा जारी रहेगी। इस पहले यात्रा में प्रदेश प्रभारी पायलट, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

CG Congress: छत्तीसगढ़ को दूसरा मणिपुर बना रहे: बैज

प्रदेश प्रभारी पायलट ने कहा, इस न्याय यात्रा के माध्यम से कांग्रेस ने जनता के बीच में विश्वास कायम करने का काम किया है। उन्होंने यहां सत्ता चलाने वाले लोग दिल्ली में बैठे है। छोटे, मोटे काम करने लिए दिल्ली की अनुमति जरूरी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी की पार्टी है। सत्य, अहिंसा, सद्भावना, परिश्रम जैसे संस्कार हमारे अंदर है, लेकिन छत्तीसगढ़ की सरकार इसे कमजोरी न समझे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को ईंट से ईंट बजाना भी आता है। यदि सरकार शोषण बंद नहीं करेगी तो कांग्रेस पार्टी एक और संग्राम छेड़ेगी। सभा को पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम, ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने किया।

कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए: सीएम

कांग्रेस की न्याय यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, 2018 के विधानसभा चुनाव में जो वादे कांग्रेस ने किए थे, उसे पूरे नहीं कर पाई। इसी कारण 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें आउट कर दिया। पिछले 5 साल कांग्रेस ने जो छत्तीसगढ़ का विकास रोका और प्रदेश की जनता के साथ विश्वासघात किया, इसलिए कांग्रेस को क्षमा यात्रा निकालनी चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा, सभी की मुकमल सुरक्षा का समुचित उपाय प्रदेश सरकार ने किया है, जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में अपराधी बेलगाम थे और अपराधियों को संरक्षण देने का काम होता था।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा, इस 9 महीने की सरकार ने छत्तीसगढ़ को जलने में मजबूर कर दिया और छत्तीसगढ़ को दूसरा मणीपुर बनाने जा रहा है। 9 महीने की सरकार में लगातार लूट, चोरी, हत्या, डकैती, चैन स्नैचिंग और छोटी बच्ची से लेकर माता, बहनें सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, महात्मा गांधी के खून का एक-एक कतरा कांग्रेसियों के ऊपर कर्जदार है। यह सब गोड़सेवादी क्या जानेंगे। इस दौरान बैज ने अपनी यात्रा के अनुभव को साझा किया। साथ ही कुशासन और बढ़ते अपराध को लेकर मुख्यमंत्री को सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दी।

तार-तार हो गया सुशासन: बघेल

पूवर् मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, भाजपा ने स्लोगन दिया था कि विष्णु का सुशासन और 9 महीने में विष्णु का सुशासन तार-पार हो गया हैं। कोई क्षेत्र, शहर, गांव नहीं बचा है, जहां अपराध न बढ़े हो। 9 से 10 महीने में छत्तीसगढ़ में एक काम भी नहीं दिखा है। सरकार सिर्फ कर्ज ले रही है। भाजपा की सरकार दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चल रही है।

दावेदारों ने किया शक्ति-प्रदर्शन

राजधानी में न्याय यात्रा का जगह-जगह जोरदार तरीके से स्वागत हुआ। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने अपने हजारों महिलाओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर निगम मुयालय के पास स्वागत किया। बीमा कार्यालय के पास पार्षद आकाश तिवारी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान कई जगहों पर कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन करते भी नजर आए।

Updated on:
3 Oct 2024, 10:53 AM IST
Published on: