रायपुर

CG Crime News: सिविल इंजीनियर की मिली धमकी, SDM के रीडर ने कहा – गोली मरवा दूंगा… जानें पूरा मांजरा?

Raipur Crime News: मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद रायपुर एसडीएम के रीडर ने एक सिविल इंजीनियर को गोली मारने की धमकी दे डाली।
less than 1 minute read
Oct 12, 2024
CG Crime News, patrika news, balod news, crime news

CG Crime News: रायपुर खमतराई इलाके में मकान बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद रायपुर एसडीएम के रीडर ने एक सिविल इंजीनियर को गोली मारने की धमकी दे डाली। ऑफिस में घुसकर धमकी देने से पीड़ित परिवार दहशत में है। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक सुखी होस के संचालक और सिविल इंजीनियर चेतन साहू को एसडीएम कार्यालय में पदस्थ रीडर प्रद्मुन मिश्रा ने देवपुरी के सांई वाटिका में अपने मकान निर्माण का ठेका दिया था। कुछ दिनों तक काम चला। इसके बाद पैसे देने में आनाकानी करने पर चेतन ने काम बंद कर दिया।

इसी बात को लेकर नाराज होकर रीडर प्रद्मुन मिश्रा और अन्य लोग 5 अक्टूबर को चेतन के ऑफिस पहुंच गए। चेतन को गाली-गलौज करते हुए गोली मरवाने की धमकी देने लगे। काफी हंगामा करने के बाद चले गए। घटना के ऑडियो-वीडियो के साथ चेतन ने खमतराई थाने में आरोपी रीडर की शिकायत की। पुलिस ने प्रद्मुन के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना से पीड़ित परिवार भयभीत है।

Updated on:
12 Oct 2024 12:08 pm
Published on:
12 Oct 2024 12:07 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप