रायपुर

CG Crime News: नशेड़ी ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू, आरोपी गिरफ्तार

CG Crime News: रायपुर में राजेंद्र नगर इलाके में एक सनकी ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई।
less than 1 minute read
Dec 24, 2024
cg news

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में राजेंद्र नगर इलाके में एक सनकी ने महिला को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारा। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सुबह करीब 5 बजे इंद्रात्मा नगर सिद्धी विनायक चौक निवासी कल्याणी ध्रुव घर के सामने रोड को पानी से साफ कर रही थी।

CG Crime News: महिला बुरी तरह से हुई घायल

CG Crime News: इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला धनराज गहरेवार ने सड़क को गीला करने का आरोप लगाकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। इससे मना करने पर उसने चाकू निकाल लिया और महिला पर हमला कर दिया। महिला के पेट और सीने में चाकू से वार किया। इससे घबरा कर महिला बचने के लिए पड़ोसी के घर पहुंची, तो आरोपी ने पीठ में भी चाकू मारा। इसके बाद भाग निकला।

इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी धनराज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नशे का आदी है। पीड़िता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
24 Dec 2024 11:12 am
Published on:
24 Dec 2024 11:11 am
Also Read
View All
धमतरी के युवाओं के लिए बड़ी सौगात, ITI में शुरू हुआ मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रेड, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Success Story: 25 बार फेल होकर भी नहीं मानी हार, अब बने असिस्टेंट कमांडेंट, बलरामपुर के कार्तिकेय बने मिसाल

Patrika Expose: मरे हुए डॉक्टरों के नाम पर प्रैक्टिस, छत्तीसगढ़ के अस्पतालों में ऐसे हो रहा फर्जीवाड़ा, पड़ताल में चौंकाने वाला खुलासा

Chhattisgarh folk art: राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के नगरी की मांदर की थाप, सरईटोला के कलाकार दिखाएंगे लोकसंस्कृति का रंग

CGBSE Warning: रिजल्ट में अंक बढ़ाने और पास कराने के नाम पर ठगी से रहें सावधान, बोर्ड ने जारी की चेतावनी