रायपुर

तांत्रिक ने 2 युवकों को मार डाला! बोला – सावधान इंडिया देख रची साजिश, तीसरी वारदात के बाद पकड़ाया

Crime News: खुद को नोटों की बारिश कराने वाला तांत्रिक बताने वाले सुखवंत ने हत्या की साजिश टीवी सीरियल सावधान इंडिया देखकर रची।
2 min read
Jan 05, 2025
CG Crime News

CG Crime News: तंत्र-मंत्र से पैसा बनने के अंधविश्वास में दो युवकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। एक तांत्रिक ने दोनों युवकों की हत्या कर दी। रायपुर और धमतरी जिले में आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। अभनपुर पुलिस ने दो माह बाद मामले में हत्या का केस दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक, ग्राम संकरी उल्बा के नीलगिरी नर्सरी में 29 नवंबर की दोपहर एक युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी पहचान नरेंद्र साहू के रूप में हुई। मृतक के शव के पास नींबू, गंगाजल, लाल कपड़ा, चंदन, बंदन आदि सामग्री पड़ी थी। मौके पर तंत्र साधना की गई लगती थी। पीएम रिपोर्ट में शव के शरीर में साइनाइड जहर मिला। इस बीच धमतरी के रूद्री में भी बीरेंद्र देवांगन का शव मिला था। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुखवंत उर्फ खुबू को गिरफ्तार किया था।

इस तरह वारदात को दिया अंजाम

आरोपी तांत्रिक क्रिया-कलाप करता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि नरेंद्र और बीरेंद्र को उसने तंत्र मंत्र के जरिए पैसा बनाने का झांसा दिया था। इसके एवज में दोनों से काफी रुपए लिए थे। जब तंत्र-मंत्र के जरिए रुपए नहीं बना, तो दोनों ने अपने रुपए वापस मांगना शुरू कर दिए थे। इसके चलते नरेंद्र को आखिरी बार तंत्र साधना के नाम पर मौके पर बुलाया। इसके बाद साइनाइड मिला हुआ गंगा जल उसे पिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इस मामले पर अभनपुर पुलिस ने शनिवार को आरोपी सुखवंत के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी जेल में है। अभनपुर पुलिस उसे हिरासत में लेगी।

सावधान इंडिया देख रची साजिश

खुद को नोटों की बारिश कराने वाला तांत्रिक बताने वाले सुखवंत ने हत्या की साजिश टीवी सीरियल सावधान इंडिया देखकर रची। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने एक एपिसोड में देखा था कि सायनाइड से एक युवक तीन लोगों की हत्या करता है। इससे मुंह से झाग नहीं आता व हत्या की पुष्टि नहीं होती। उसने रायपुर के दो लोगों को तंत्र पूजा का झांसा दिया। उनसे डेढ़-डेढ़ लाख ऐंठे।

Updated on:
05 Jan 2025 09:02 am
Published on:
05 Jan 2025 09:02 am
Also Read
View All
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, महिला पार्षदों-अध्यक्षों के पति और रिश्तेदार नहीं बन सकेंगे प्रतिनिधि, अधिसूचना जारी

Diploma Admission 2026: छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, ITI पास के लिए भी मौका

AIIMS रायपुर में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

एक तरफ पिता के जाने की खबर, दूसरी तरफ कैमरे पर कॉमेडी सीन, ‘भाभी जी घर पर हैं’ के एक्टर रोहिताश्व ने बयां किया दर्द

महतारी वंदन योजना में बड़ा बदलाव! 40 वर्ष से अधिक उम्र की अविवाहित महिलाओं को भी मिलेगा लाभ, कब शुरू होगा रजिस्ट्रेशन?