
Holiday Breaking: छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण तारीख बदल दी गई। अब 9 नवंबर की जगह 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। यह आदेश रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों पर लागू होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के नए आदेश के मुताबिक, रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर स्थित शासकीय कार्यालयों में 20 नवंबर को स्थानीय अवकाश रहेगा। इस दिन देवउठनी एकादशी का पर्व मनाया जाएगा। पहले इस तारीख पर स्थानीय अवकाश घोषित नहीं था।
दरअसल, राज्य सरकार ने पहले 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव करने का निर्णय लिया गया।
सरकार ने 9 नवंबर के स्थानीय अवकाश को बदलकर अब 20 नवंबर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों में देवउठनी एकादशी के दिन स्थानीय छुट्टी रहेगी।