रायपुर

आप ने चुनाव आयोग से की ओपी का नामांकन रद्द करने की मांग

मतदाता को धमकी देने वाले बयान के बाद आप ने चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2018, 9:10 AM IST
OP Chaudhry
आप ने चुनाव आयोग से की ओपी का नामांकन रद्द करने की मांग

रायपुर . खरसिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी की मुसीबत कम होती नजर नहीं आ रही है। मतदाता को धमकी देने वाले बयान के बाद आम आदमी पार्टी (आप) ने चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आप ने चौधरी का नामांकन रद्द करने की मांग की है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता उचित शर्मा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग से मांग की है कि ओपी चौधरी का नामांकन तुरंत रद्द किया जाए, क्योंकि लगातार लोगों को धमका रहे हैं। साथ ही उचित शर्मा ने बताया की इस बार जनता ने ईमानदार आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

लोग देख रहे हैं कि दिल्ली में केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार किस तरह से शिक्षा और स्वास्थ्य में किस तरह से अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। 3 साल में जब दिल्ली में ये सब काम हो सकते हैं, तो छत्तीसगढ़ में भी किया जा सकता है, लेकिन सरकार की नीयत साफ नहीं थी। यदि नीयत साफ होती तो छत्तीसगढ़ आज नंबर 1 राज्य बन जाता।

केजरीवाल फोन कर मांग रहे समर्थन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश के मतदाताओं से मोबाइल फोन पर पार्टी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। इनका रेकॉड किया हुआ टेप मोबाइल फोन के जरिए मतदाताओं तक पहुंच रहा है। इसमें केजरीवाल दिल्ली सरकार के कामों का हवाल देकर छत्तीसगढ़ में एक ईमानदार सरकर चुनने की अपील कर रहे हैं।

Published on: