रायपुर

कांग्रेस का प्रचार करने अभिनेता राज बब्बर आज आएंगे छत्तीसगढ़, एेसा है उनका शेड्यूल

फिल्म अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर 3 नवंबर नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे

less than 1 minute read
Nov 03, 2018
कांग्रेस का प्रचार करने अभिनेता राज बब्बर आज आएंगे छत्तीसगढ़, एेसा है उनका शेड्यूल

रायपुर . छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव में प्रचार जोरों पर है। इसी के तहत कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और कांग्रेस के स्टार प्रचारक राज बब्बर आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

फिल्म अभिनेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर 3 नवंबर नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेने के बाद दोपहर 1 बजे राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें

प्रस्तावकों और समर्थकों को रोका, पूरन ने लगाई दौड़, लेकिन नहीं भर सके नामांकन

दोपहर 2.30 राजनांदगांव में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 4 बजे राजनांदगांव से रायपुर आकर नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव भी शुक्रवार को रायपुर पहुंचेंगी।

एेसा होगा राज बब्बर का शेड्यूल
आज शनिवार को राज बब्बर अपने नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। उसके बाद वो दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता लेने के बाद दोपहर 1 बजे राजनांदगांव के लिये रवाना होंगे। राजनांदगांव से वापस आकर शाम ७.४० को नियमित विमान से वापस दिल्ली रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें

आप ने चुनाव आयोग से की ओपी का नामांकन रद्द करने की मांग
Updated on:
03 Nov 2018 10:09 am
Published on:
03 Nov 2018 10:04 am
Also Read
View All