रायपुर

CG Election 2023 : अब गुंडरदेही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा- नहीं बदले तो होगी हार

CG Election 2023 : भाजपा में प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

less than 1 minute read
Oct 18, 2023
bjp_election_2.jpg
अब गुंडरदेही के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी के खिलाफ खोला मोर्चा

रायपुर। CG Election 2023 : भाजपा में प्रत्याशियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय पहुंचकर घोषित प्रत्याशी का विरोध दर्ज करा रहे हैं। जशपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के बाद बालोद जिले के गुंडरदेही विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ वहां के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

मंगलवार को गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के नाराज भाजपा के वरिष्ठ नेता आरके राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, महामंत्री पवन साय से मुलाकात प्रत्याशी वीरेंद्र साहू को हटाकर किसी अन्य को टिकट देने की मांग की। सभी नेताओं ने नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं की बातें सुनने के बाद आश्वासन दिया कि शीर्ष नेतृत्व तक उनकी बातें पहुंचाई जाएगी। इसके बाद सभी वापस लौट गए।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि 2013 के बाद बालोद में भाजपा एक बार भी नहीं जीत पाई है। टिकट नहीं बदली तो बालोद के तीनों सीट फिर हारेंगे। बता दें कि एक दिन पहले तक जशपुर की भाजपा प्रत्याशी रायमुनि भगत को बदलने की मांग को लेकर जशपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन दिन तक प्रदेश कार्यालय के गेट के सामने धरना दिया था। भाजपा नेताओं के आश्वासन के बाद ही वे वापस लौटे।

Published on:
18 Oct 2023 07:36 am