रायपुर

CG Election 2023: 19 को रायपुर आ रहे सीएम केजरीवाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

CM Arvind Kejriwal will come to Raipur: कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद अब आम आदमी के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रायपुर दौरे पर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Aug 16, 2023
CG Election 2023: 19 को रायपुर आ रहे सीएम केजरीवाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
CG Election 2023: 19 को रायपुर आ रहे सीएम केजरीवाल, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

CM Arvind Kejriwal will come to Chhattisgarh: रायपुर। छत्तीसगढ़ में सियासी दलों ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। इसी के साथ ही सरगर्मियां भी तेज हो गई है। जिसके बाद से केंद्रीय स्तर के नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आने का दौर जारी हैं।

कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम सामने आने के बाद अब आम आदमी के दिग्गज नेता छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। खबर है कि आप के (Arvind Kejriwal ) प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 19 अगस्त को रायपुर दौरे पर आ रहे हैं।

CG Election 2023: जानकारी के मुताबिक सीएम केजरीवाल रायपुर के टाउन हॉल कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर के आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से केजरीवाल मिलेंगे। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर केजरीवाल कार्यकर्ताओं के साथ (Arvind Kejriwal Will Come To Raipur) खास बातचीत कर चुनावी मंत्र देंगे।

साथ ही कार्यक्रम के दौरान ही घोषणा पत्र समिति के नेताओं से स्थानीय मुद्दों को लेकर फिडबैक भी लेंगे। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर गारंटी कार्ड भी जारी कर सकते हैं।

Published on:
16 Aug 2023 03:33 pm