CG Election 2025: प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए रविवार की रात 12 बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा।
CG Election 2025: प्रदेश के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के लिए रविवार की रात 12 बजे के बाद चुनावी शोरगुल थम जाएगा। हालांकि प्रत्याशी रात 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसके बाद सोमवार को वे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते हैं।
बता दें कि प्रदेश के कुल 173 नगरीय निकायों में महापौर व अध्यक्ष तथा 3201 वार्डों में पार्षद प्रत्याशी के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा। इसके बाद मतों की गणना 15 फरवरी को होगी। इसी दिन परिणामों की भी घोषणा की जाएगी।
नगरीय निकाय चुनाव में इस बार 10 नगर निगमों में कुल 79 मेयर पद के प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसके अलावा 1889 पार्षद प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। राज्य के विभिन्न नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान होगा। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक केवल घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर सकते हैं। सार्वजनिक सभाओं और रैलियों पर पूरी तरह से रोक रहेगी।