9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Delhi Election Results 2025: केजरीवाल जेल चले जाएंगे, तुम देखते रहियो… AAP की हार से झूम उठे कृषि मंत्री, देखें Video

Delhi Election Results 2025: राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने झूठ बोले कौवा काटे…गाना गाकर केजरीवाल की हार पर तंज कसा।

Google source verification

Delhi Election Results 2025: देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत से चारों तरफ खुशी का माहौल बना हुआ है। दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न छत्तीसगढ़ में भी मनाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ बीजेपी के आम आदमी पार्टी की हार पर जमकर निशाना साधा। राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने झूठ बोले कौवा काटे…गाना गाकर केजरीवाल की हार पर तंज कसा। इस दौरान बीजेपी नेता भी केजरी जेल जाएंगे देखते रहियो गाते दिखे। इस दौरान कई सीनियर नेता भी मौजूद थे।

बता दें कि रायपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयां बांटीं। वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम ने केजरीवाल की चुटकी है।

दिल्ली में केजरीवाल के उम्मीदों पर जनता ने फेरा झाड़ू

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा है, वो नई दिल्ली सीट से 3,186 वोटों से बीजेपी के प्रवेश सिंह वर्मा के हाथों हार गए। वहीं जंगपुरा में (Delhi Election Results 2025) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह ने 1,844 वोटों के अंतर से मात दी।