रायपुर

CG Election 2025: छत्तीसगढ़ के 14 नगर निगमों के लिए महापौर का आरक्षण, रायपुर में सामान्य वर्ग की महिला लड़ेगी चुनाव

CG Election 2025: लॉटरी में रायपुर नगर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है। इसके अलावा रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं..

less than 1 minute read
Jan 07, 2025
CG Election

CG Election 2025: साइंस कॉलेज परिसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी हो गई है। लॉटरी में रायपुर नगर निगम महिला सामान्य के लिए आरक्षित हो गया है। इसके अलावा रायगढ़ और रिसाली अनुसूचित जाति, अंबिकापुर सीट अनुसूचित जनजाति के लिए जनसंख्या के आधार पर इस वर्ग के लिए आरक्षित हैं। बाकी 11 नगर निगमों में 3 कोरबा, राजनांदगांव और धमतरी में अभी ओबीसी वर्ग का महापौर है।

CG Election 2025: बदली थी तारीख

इससे पहले नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए 27 दिसम्बर 2024 की तिथि तय की थी। अपरिहार्य कारणों से 27 दिसम्बर को होने वाली आरक्षण की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया था।

अब पंचायत की बारी

छत्तीसगढ़ में पंचायत और निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। महापौर और अध्यक्ष पदों के आरक्षण प्र​क्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में पंचायत पदों के लिए 9 और 10 जनवरी को आरक्षण होगा। वहीं इसके बाद प्रदेश में चुनाव तारीखों की घोषणा हो सकती है।

देखें

1. रायपुर- सामान्य महिला

2. बीरगांव-सामान्य महिला

3. दुर्ग- ओबीसी महिला

4. भिलाई-OBC

5. भिलाई चरौदा-OBC

6. बिलासपुर-OBC

7. कोरबा-सामान्य महिला

8. धमतरी-समान्य

9. रायगढ़ - SC

10. अम्बिकापुर ST

11.रिसाली-SC महिला

12.चिरमिरी- सामान्य

13.जगदलपुर-सामान्य

  1. राजनांदगांव -सामान्य
Published on:
07 Jan 2025 12:50 pm