CG Election 2025: महापौर और अध्यक्ष पद के दावेदारों के लिए 7 जनवरी का दिन सबसे महत्वपूर्ण होगा। नगरीय प्रशासन विभाग मंगलवार को नगर निगमों में महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायतों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया करेगी। इसके आधार पर तय होगा कि किस निकाय में किस वर्ग का उम्मीदवार चुनाव लड़ पाएगा। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव जैसे अन्य बड़े नगर निगमों के आरक्षण पर सभी की निगाह टिकी हुई है।