रायपुर

CG Fraud News: महिला को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 58 लाख की ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग केस का फर्जी लेटर देकर दी धमकी

CG Fraud News: रायपुर शहर के मोवा इलाके की एक महिला एम.वी. लक्ष्मी को ठगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगा और उनसे 58 लाख रुपए वसूल लिए।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2024, 9:25 AM IST
CG Fraud

CG Fraud News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के मोवा इलाके की एक महिला एम.वी. लक्ष्मी को ठगों ने फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगा और उनसे 58 लाख रुपए वसूल लिए। यह ठगी इतनी सुनियोजित थी कि महिला को लगा कि वह सचमुच मुंबई क्राइम ब्रांच के अफसरों से बात कर रही हैं। ठगों ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर चार दिनों में पैसे ट्रांसफर करवाए। महिला ने ठगी का पता चलते ही पंडरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

CG Fraud News: फर्जी पुलिस अफसर बन वसूले पैसे

CG Fraud News: महिला ने बताया कि 3 नवंबर को दोपहर में उन्हें एक फोन आया, जिसमें सामने वाले ने खुद को टेलीकॉम विभाग का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उनके आधार नंबर का दुरुपयोग हुआ है और किसी मोहम्मद इस्लाम नवाब नामक व्यक्ति ने उनके नाम से 311 बैंक खाते खोल लिए हैं। ठग ने उन्हें मुंबई बुलाने की बात कही और कहा कि मामला गंभीर है।

CG Fraud News: वीडियो कॉल पर फर्जी पुलिस अफसर

इसके बाद ठगों ने फोन को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर करने का नाटक किया और थोड़ी देर बाद वीडियो कॉल पर विक्रम सिंह नाम का एक व्यक्ति आया, जिसने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। उसने महिला को 24 घंटे कॉल पर जुड़े रहने का आदेश दिया, जब तक कि जांच पूरी नहीं हो जाती। इसी दौरान ठगों ने महिला से उनकी निजी जानकारी जैसे बैंक खाते, परिवार के बारे में जानकारी ली।

मनी लॉन्ड्रिंग केस का फर्जी लेटर

ठगों ने महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस का फर्जी लेटर भेजा, जिसमें रिजर्व बैंक और वित्त विभाग के लेटरहेड का इस्तेमाल किया गया था। उसमें लिखा था कि जांच पूरी होने तक वह देश छोड़कर नहीं जा सकतीं और इस मामले को किसी से साझा नहीं कर सकतीं। महिला ने डर के कारण किसी को इस घटना की जानकारी नहीं दी और ठगों की बातों में आकर पैसे ट्रांसफर कर दिए।

Updated on:
13 Nov 2024, 9:25 AM IST
Published on: