रायपुर

CG Transfer 2024: लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में ट्रांसफर ऑपरेशन, 17 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला…देखें List

17 IAS officers transferred in Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
2 min read
• •
Updated: 16 Mar 2024, 12:55 PM IST
ias_transfer.jpg

IAS Transfer in Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले ही छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। जहां राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसके लिए राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश (Breaking News) के मुताबिक इसमें कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

CG Breaking IAS posting: जारी आदेश के मुतबिक, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु पिल्‍लै को व्यापम एवं छत्‍तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह 1994 बैच के मनोज कुमार पिंगा को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा शिक्षा चिकित्सा विभाग का एडिशनल चार्ज दिया है। वहीं भुवनेश यादव को सचिव समाज कल्याण विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, निशक्तजन का अतिरिक्त जिममेदार सौंपी गई है।

बता दें कि केडी कुंजाम को प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन, सारांश मित्‍तर को संचालक, कृषि, चंदन कुमार को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, पुणेन्द्र कुमार मीणा को महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए पूरी लिस्ट....

Updated on:
16 Mar 2024, 12:55 PM IST
Published on: