रायपुर

CG Medical News: एम्स से MBBS पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें, सीएम से शिकायत

CG Medical News: रायपुर एम्स से एमबीबीएस पास करने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की पीजी सीटों पर प्रवेश देने का विरोध शुरू हो गया है। यू
less than 1 minute read
Oct 10, 2024
Raipur aiims cg news, CG crime news
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( Photo - patrika )

CG Medical News: छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स से एमबीबीएस पास करने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की पीजी सीटों पर प्रवेश देने का विरोध शुरू हो गया है। यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन सीजी ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया विरोध

बुधवार को सीएम कार्यालय को दिए पत्र में कहा गया है कि पिछले 5 सालों में 11 छात्र स्टेट कोटे से नेहरू समेत दूसरे मेडिकल कॉलेजों में पीजी कर रहे हैं। उन्हें आल इंडिया कोटे से सीट आवंटन पर कोई दिक्कत नहीं है। पदाधिकारियों ने पत्र में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल से पीजी में प्रवेश देने की बात कही है।

इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल का मतलब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पढ़े छात्र आते हैं, अथवा हैल्थ साइंस विवि से संबद्ध मेडिकल कॉलेज के छात्र पीजी करने के लिए पात्र हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हीरासिंह लोधी, उपाध्यक्ष डॉ. ए. प्रशांत व अन्य पदाधिकारियों ने एम्स से यूजी पास छात्रों को पीजी प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है कि पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करें।

Updated on:
10 Oct 2024 01:41 pm
Published on:
10 Oct 2024 01:31 pm
Also Read
View All
World Organ Donation Day 2026: मेरे जाने के बाद भी मेरा कोई हिस्सा किसी की जिंदगी में सांस बनकर रहे… RJ नरेंद्र ने लिया अंगदान का संकल्प

Central Jail News: 15 अगस्त से पहले मिली आजादी, रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 9 कैदी, हाथों में नजर आई श्रीमद्भगवद्गीता

Raipur: दुरंतो एक्सप्रेस में खुला करोड़ों का राज, सात सोने की बिस्किट, एक छड़ के साथ दो संदिग्ध गिरफ्तार, जानें पूछताछ क्या बताया

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक, 15 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, देखें नाम

Nankiram Kanwar s letter: छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ने PM मोदी को पत्र, GST पदोन्नति परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप