CG Crime News: छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के व्यापारिक क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर कुछ व्यापारी सदस्यों के साथ जमकर मारपीट की गई। इस घटना से व्यापारियों में भय का माहौल निर्मित हो गया। लगभग शाम 5.30 बजे के आसपास हुई इस घटना में छाया पार्षद सचिन मेघानी के साथ कई लोगों द्वारा घूंसे मारते हुए वीडियो वायरल हुआ। लोगों का कहना था कि नेताजी होटल के संचालक के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया गया। ऐसी शर्मनाक घटना से कटोरा तालाब के व्यापारी आहत हुए हैं।