24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Panchayat Chunav 2024: निकाय चुनाव में युवाओं को मिल सकती है टिकट, कांग्रेस-भाजपा की ये है रणनीति

CG Panchayat Chunav 2024: निकाय चुनाव में युवाओं को मिल सकती है टिकट, कांग्रेस-भाजपा की ये है रणनीति

CG Panchayat Chunav 2024: नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा बड़ी मशक्कत कर रही है। लेकिन इस बार युवाओं को मौका देने का रणनीति भी पार्टियों ने तैयार कर रखी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 27 Aug 2024, 1:55 PM IST

CG Panchayat Chunav 2024

CG Panchayat Chunav 2024: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रदेश के राजनीतिक दलों ने अपने-अपने होमवर्क पर काम करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस-भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों का मुय फोकस युवा मतदाता है।

CG Panchayat Chunav 2024: एनएसयूआई को अलग-अलग जिम्मेदारी

इन्हें साधने के लिए भाजपा ने अपने भाजयुमो और कांग्रेस ने एनएसयूआई को आगे कर दिया है। इन दोनों का प्रयास है कि आने वाले चुनाव से पहले युवा और नए मतदाताओं को अपनी-अपनी पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाए। इसके लिए भाजयुमो और एनएसयूआई को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: CG Urban Body Election: अब महापौर के दावेदारों ने दिखाई ताकत, इस साल होना है नगर निगम चुनाव

वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में राज्य सरकार

CG Panchayat Chunav 2024: बता दें कि छत्तीसगढ़ सरकार भी वन नेशन-वन इलेक्शन की दिशा में सोच रही है। निकाय-पंचायती चुनाव एक साथ कराए जाने को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। राज्य सरकार ने एक कमेटी का भी गठन किया है, जो सुझावों पर विचार करके तय करेगी। म्युनिसिपल व पंचायती नियमों का भी अध्ययन करेंगे, जिसके बाद समिति की​ रिपोर्ट पर सरकार निर्णय करेगी।

यहां देखें इससे संबंधित खबरें

नगर निगम चुनाव में होगा बड़ा बदलाव! साय सरकार जल्द लेगी बड़ा फैसला

निकाय चुनाव और संगठन से जुड़े भविष्य के कामों पर मंथन किया। बैठक महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवाने पर भी चर्चा हुई। अधिकांश नेताओं ने सीधे महापौर का चुनाव करवाने पर जोर दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर…

‘एक प्रदेश एक चुनाव’… पंचायत चुनाव के लिए बनेगी कमेटी

विधानसभा के मानसून में शुक्रवार को विधायक राजेश मूणत की ओर से लाए गए अशासकीय संकल्प के दौरान डिप्टी सीएम व नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने यह घोषणा की। यहां पढ़ें पूरी खबर…