
रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने रविवार को प्रदेश सरकार के पिछले 15 सालों के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया। इस दौरान केदार कश्यप ने एकात्मक परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश में शिक्षा को लेकर किए जा रहे काम के बारे में जानकारी दी।
मंत्री ने पेश किया 15 सालों के कामकाज का लेखा जोखा
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के आदिवासी समाज के लोगों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए काम किया है। शिक्षा की बात करें तो प्रदेश के आदिवासी इलाकों के
बच्चे जो कभी स्कूल भवन, सड़क, नक्सलवाद जैसी समस्या से जूझते थे, आज मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत डॉक्टर, इंजीनियर बन रहे हैं।
मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास कार्यक्रम के तहत अब तक 41 बच्चे आईआईटी, 134 बच्चे एनआईटी और 27 विद्यार्थी एमबीबीएस में सेलेक्ट हो चुके हैं।