रायपुर

मंत्री राजेश मूणत ने मां शोलापुरी का लिया आशीर्वाद फिर शुरू की जनसंपर्क यात्रा

मंत्री मूणत ने जनसंपर्क यात्रा शुरू करने से पहले शोलापुरी माता मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद मूणत ने संकल्प यात्रा की शुरुआ

2 min read
Mar 11, 2018
BJP Jansampark Yatra

रायपुर . मिशन 65 प्लस का लक्ष्य हासिल करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मोड़ पर आ गई है। इस लक्ष्य को पाने के लिए भाजपा प्रदेश के 90 विधानसभाओं में रविवार से जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत कर दी है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री राजेश मूणत ने कुछ अंदाज में जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत की।

मंत्री मूणत ने जनसंपर्क यात्रा शुरू करने से पहले सन्यासी पारा स्थित शोलापुरी माता मंदिर में पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। इसके बाद मूणत ने संकल्प यात्रा की शुरुआत की। वहीं उत्तर विधानसभा के विधायक श्रीचंद सुंदरानी सुबह 8 बजे से मदर टरेसा वार्ड से जनसंपर्क यात्रा की शुरू की। जबकि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल कुशालपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर दोपहर 3 बजे से यात्रा की शुरुआत करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने बताया कि इस यात्रा के लिए 130 कार्यकर्ताओं को प्रभारी बनाया गया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य पार्टी और जनता के बीच संवाद स्थापित करना है। पार्टी अपने अनुभव को राज्य सरकार के साथ बांट कर अन्त्योदय के मंत्र को और मजबूत करेगी। बतादें कि भाजपा की आज से शुरू हो रही जनसंपर्क यात्रा 31 मार्च तक चलेगी। इस यात्रा के दौराना भाजपा के मंत्री, विधायक और पदाधिकारी गांव-गांव में जाकर केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे।

Read More : CM अरविंद केजरीवाल आज रायपुर में, संकल्प सभा में कर सकते हैं चुनावी शंखनाद

कांग्रेस भय और भ्रम में : कौशिक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से हम समाज के अंतिम व्यक्ति और कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन की कड़ी को और मजबूत बनाएंगे। चौथी बार प्रदेश में हमारी सरकार बनना तय है यहीं कारण है कांग्रेस भ्रम और भय में है। देश में सिकुड़ती कांग्रेस लगातार कमजोर हो रही है। जो कमजोर होता है वो कभी सार्थक नेतृत्व की बात नहीं कर सकता। (वीडियो राजीव रंजन रैना द्वारा)

Published on:
11 Mar 2018 01:03 pm