रायपुर

CG Murder News: मामूली विवाद के बाद दोस्त की कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

CG Murder News: रायपुर में पुरानीबस्ती इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथी की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2024, 10:33 AM IST
murder

CG Murder News: छत्तीसगढ़ के रायपुर में पुरानीबस्ती इलाके में मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथी की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

फावड़े से पीट-पीटकर की हत्या

CG Murder News: पुुलिस के मुताबिक, भाठागांव स्थित निर्माणाधीन भवन में नोहरदास मानिकपुरी और संतोष कुमार काम करते थे। दोनों पास में ही झोपड़ी बनाकर रहते थे। मंगलवार की रात संतोष और नोहर दोनों का झगड़ा हो गया। नाराज नोहर ने फावड़े से संतोष पर हमला कर दिया। पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद भाग निकला। दूसरे दिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि शराब पीने के बाद वह गाली-गलौज करने लगा था। इसी बात से विवाद बढ़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Updated on:
21 Nov 2024, 10:33 AM IST
Published on: