रायपुर

CG New Governor: रामेन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, जानिए उनके बारे में..

CG New Governor: छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर में भी राज्यपाल बदले गए हैं..
less than 1 minute read
Jul 28, 2024
Chhattisgarh New governor Ramen deka

CG New Governor: देश में छत्तीसगढ़ सहित नौ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। सूची के अनुसार छह नेताओं को राज्यपाल बनाया गया है, जबकि अन्य राज्यों में राज्यों में राज्यपालों का तबादला किया गया है। इस बारे में राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई। रामेन डेका छत्तीसगढ़ ( Ramen Deka CG New Governor ) ने नए राज्यपाल होंगे। वे वर्तमान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन का स्थान लेंगे। छत्तीसगढ़ के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, तेलंगाना, सिक्किम, झारखंड, मेघालय, असम, मणिपुर में भी राज्यपाल बदले गए हैं।

CG New Governor: कौन हैं रामेन डेका

1 मार्च 1954 को सुआलकुची (असम) में जन्मे रामेन वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पद पर हैं। उनकी शिक्षा गुवाहाटी विश्वविद्यालय से पूरी हुई है। ( CG New Governor ) असम के मंगलदोई से वे संसद सदस्य चुने गए थे। उत्तर-पूर्व से आने वाले नेताओं में रामेन डेका ( Ramen Deka ) बड़ा नाम है। उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्यों के रूप में जाना जाता है। पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसके अलावा वे भाजपा नॉर्थ-ईस्ट कॉर्डिनेशन कमिटी के सदस्य के रूप में उल्लेखनीय काम के लिए जाना जाता है। वे भाजपा के प्रवक्त भी रहे हैं।

Updated on:
29 Jul 2024 08:50 am
Published on:
28 Jul 2024 01:14 pm