रायपुर

CG News: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए 1 जुलाई से शिविर, सांसद बृजमोहन अग्रवाल रहेंगे उपस्थित, जानें Details

High Security Number Plate: वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाने एक जुलाई को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jun 2025, 10:58 AM IST
एचएसआरपी नंबर प्लेट (Photo source- Patrika)
एचएसआरपी नंबर प्लेट (Photo source- Patrika)

CG News: महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ द्वारा वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर लगाने एक जुलाई को अश्विन नगर में शिव वाटिका के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ अध्यक्ष विमल बाफना एवं महासचिव राम चौरसिया ने बताया कि इस शिविर में दो पहिया वाहनों के लिए 365 और चार पहिया वाहन के लिए 656 रुपए परिवहन विभाग द्वारा शुल्क लिया जाएगा। शिविर में 1 अप्रैल 2019 के पहले के वाहनों में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाई जाएगी।

ये दस्तावेज जरुरी

इसके लिए वाहन की आरसी, आधार कॉर्ड और मोबाइल लेकर आना पडे़गा। वहीं 15 साल पुरानी गाड़ियों के लिए संबंधित जिले के आरटीओ से संपर्क करना पडे़गा। संघ के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वह शिविर में आकर नंबर प्लेट लगवाने के लिए आवेदन करें।

शिविर के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल, वैभव सालुंखे एवं प्रभारी विजय कलंत्री, टिकेश्वर पटेल, विनोद जैन, विजय गर्ग द्वारा सहयोग किया जाएगा। वह शिविर में उपस्थित टीम के साथ ही समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Updated on:
30 Jun 2025, 10:58 AM IST
Published on: